सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म, नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पहले सम्मेलन की तारीख़ का ऐलान

नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म, नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पहले सम्मेलन की तारीख़ का ऐलान

 द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा । जबलपुर जिले की सिहोरा पनागर,नगर पालिका परिषद सहित बरेला भेड़ाघाट शाहपुरा पाटन नगर पंचायतों में होने वाले प्रथम सम्मेलन की तारीख की घोषणा गत रविवार को कर दी गई, जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी के द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका सिहोरा, पनागर, बरेला, पाटन, शाहपुरा, भेड़ाघाट, में 10 अगस्त तथा मझौली कटंगी में 8 अगस्त को होने वाले प्रथम सम्मेलन के लिए कलेक्टर ने पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति की है जिसमें नगर पालिका सिहोरा के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आशीष पांडे को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है
नगरपालिका के प्रथम चरण के सम्मेलन की तिथि घोषित होने के बाद सिहोरा में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए दोनों पार्टियों द्वारा अपने अपने समीकरण बनाने का दौर शुरू हो गया है सिहोरा में 18 पार्षदों वाली नगर पालिका में भाजपा के 10 पार्षद विजयी हुए है तो वहीं कांग्रेस के 6 और दो निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी के पास सबसे ज्यादा 10 पार्षद होने के साथ पूर्ण बहुमत भी है और वही भाजपा के सबसे ज्यादा पार्षद होने की वजह भाजपा को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद मिलने की उम्मीदें भी बढ़ है तो वहीं कांग्रेसियों के पास छह पार्षद है बहुमत से चार कम फिर भी काग्रेस ने दोनों पदों पर कब्जा जमाने राजनीति शुरू भी कर दी है। तो वहीं दूसरी ओर नगर पालिका सिहोरा में जीते 2 निर्दलीय पार्षदों में एक भाजपा और 1 कांग्रेस को समर्पित है। और ऐसे में कांग्रेस भी अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों पदों पर अपने समीकरण बैठा कर अपना अध्यक्ष बनाने जोरों से लगी है परन्तु जनता ने जनादेश भाजपा को दिया है, और अधिक पार्षदों की संख्या भाजपा के पालने में होने से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के होने की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है,

नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म

नगर सिहोरा में ऐसी भी जन चर्चा है की विजयी हुए पार्षदों की खरीद फरोख्त की तेजी से कोशिश भी की जा रहीं है वहीं पार्षदों की खरीद फरोख्त होने से यह समीकरण भी बिगड़ सकता है, तो वहीं दूसरी ओर त्रिकोणीय मुकाबला होने की चर्चाएं जोरों पर है
इसी तरह जनपद पंचायत सिहोरा में 22 जनपद सदस्य है और दोनों दलों के समर्पित यह दावा कर रहे थे कि 14 सदस्य हमारे पक्ष में है और अंत में 11-11 वोट मिल सके और पर्ची से जनपद अध्यक्ष का फैसला हो सका और किस्मत ने रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री का साथ दिया और जनपद अध्यक्ष का ताज श्रीमती अग्निहोत्री को मिला, तो वहीं ऐसी भी जन चर्चा है कि जिन्होंने वोट नहीं दिया उन जनपद सदस्यों से वसूली का अभियान भी चल रहा है। और कुछ जनपद सदस्यों ने राशि वापस भी की है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें