सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » बड़ी खबर » PM Modi का बड़ा संदेश: LOCKDOWN से देश को बचाना है, राज्य सरकारें इसे आखिरी विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करें

PM Modi का बड़ा संदेश: LOCKDOWN से देश को बचाना है, राज्य सरकारें इसे आखिरी विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करें

 द न्यूज़ 9 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को लॉकडाउन से बचने और माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही है। उन्होंने राज्य सरकारों से भी लॉकडाउन से बचने की अपील करते हुए कहा है कि यह अंतिम विकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान युवाओं से मोहल्ले और सोसाइटी में छोटी-छोटी कमेमटियां बनाकर कोविड अनुशासन का पालन करवाने में मदद की अपील की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, आज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है। मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें। लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है। और माइक्रो कन्टेनमेंट जोन पर ही ध्यान केंद्रित करना है। हम सभी का प्रयास, जीवन बचाने के लिए तो है ही, प्रयास ये भी है कि आर्थिक गतिविधियां और आजीविका, कम से कम प्रभावित हों।

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा, मेरा युवा साथियों से अनुरोध है कि वे अपनी सोसायटी में, मोहल्ले में, अपार्टमेंट्स में छोटी-छोटी कमेटियां बनाकर कोविड अनुशासन का पालन करवाने में मदद करें। हम ऐसा करेंगे तो सरकारों को न कंटेनमेंट जोन बनाने की जरूरत पड़ेगी, न कर्फ्यू लगाने की, न लॉकडाउन लगाने की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अपने बाल मित्रों से एक बात विशेष तौर पर कहना चाहता हूं। मेरे बाल मित्र, घर में ऐसा माहौल बनाएं कि बिना काम, बिना कारण घर के लोग, घर से बाहर न निकलें। आपकी जिद बहुत बड़ा परिणाम ला सकती है।

 

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें