सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
सब जेल सिहोरा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक सहायता शिविर का आयोजन जनगणना का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न प्रशासनिक कार्यवाही को ठेंगा दिखा रहे अतिक्रमणधारी, कल कार्यवाही आज फिर जम गए अतिक्रमण खितौला में 26 करोड़ की लागत से बने फ्लाइओवर का लोकार्पण, जाम से मिलेगी राहत शराब माफिया के आगे नतमस्तक सिहोरा आबकारी विभाग, चरणवंदना में लगे साहब भौकाली दिखा रहे आबकारी के कर्मचारी, वॉर से बिक रही शराब, अधिक दाम, अवैध पैकारियां, अवैध कच्ची शराब, अवैध अहाते और कार्यवाही के नाम पर साहब के फूल रहे हाथपैर बाबा साहेब अमर रहें” के नारों से गूंजा सिहोरा, भव्य रैली निकालकर मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बस स्टैंड में केक काटकर मनाया 136वां जन्मदिवस; जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत

सच की आवाज़.

Home » समाजिक » बृहमस्थान महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय कटनी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

बृहमस्थान महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय कटनी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

बृहमस्थान महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय कटनी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

द न्यूज 9 डेस्क।कटनी। वॉटर मैनेजमेंट फ़ॉर सस्टेनेबल ग्राउंड वाटर यूज़, जर्नी फ्रॉम वैदिक एज टू मॉडर्न विषय पर बृहमस्थान महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय कटनी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का गत दिवस शुभारंभ हुआ।
विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय एवं वेद विज्ञान संकाय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रो. अशोक कुमार ओझा ने कहा कि वैदिक कालखंड से ही जल संरक्षण हमारे जीवन का मूल हिस्सा रहा है, आज समय आ गया है जब सभी को मिल-जुलकर जल संरक्षण की दिशा में गंभीर प्रयास करना चाहिए, साथ ही उन्होने बताया कि जल संकट आज दुनिया की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है, और इसका समाधान संभव है, साथ ही कुलाधिपति प्रो. प्रभात सिंह, प्रो. जितेन्द्र अवस्थी, प्रो. एल. एन. त्रिपाठी एवं अन्य विशेषज्ञों ने भी संगोष्ठी में संबोधित कर अपने विचार प्रकट किए,।इस संगोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय तथा इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ हाइड्रोजियोलॉजिस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति डॉ. सुनील कुमार राय ने विचार प्रकट करते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए वैज्ञानिक और पारंपरिक दोनों प्रकार के उपायों को अपनाना होगा, जिससे सभी का भविष्य सुरक्षित रह पाएगा।
संयोजक डॉ. सुनीता शुक्ला ने सफल कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन किया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।