सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आजाद चौक से शुरू हुआ जुलूस-ए-मोहम्मदी, जमकर हुई आतिशबाजी, बस स्टैंड सहित जगह-जगह तकसीम हुआ लंगर

 जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आजाद चौक से शुरू हुआ जुलूस-ए-मोहम्मदी, जमकर हुई आतिशबाजी, बस स्टैंड सहित जगह-जगह तकसीम हुआ लंगर

 द न्यूज़9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैव वसल्लम की यौमे पैदाईश के मौके पर सिहोरा में रविवार को जश्न का माहौल रहा। सिहोरा और खितौला में भव्य जुलूस निकाला गया। दो साल से कोरोना संक्रमण के कारण त्यौहार सीमित तौर पर मनाया जा रहा था, लेकिन इस बाद जबरदस्त भीड़ उमड़ी। ‘सरकार की आमद मरहबा’की गूंज के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में खासी भीड़ रही। मुस्लिम समाज के लोग हाथों में झंडे लिए नाअत और दुरूद शरीफ पढ़ते हुए चले। जगह जगह जुलूस का स्वागत भी किया गया।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सिहोरा में सुबह मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे। शाम पांच बजे आजाद चौक से जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत आजाद चौक से हुई। जुलूस-ए-मोहम्मदी कटरा मोहल्ला, झंडा बाजार, काल भैरव चौक, सरावगी मोहल्ला, मैना कुआं, बाबाताल, सिविल कोर्ट होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचा।

हिंदू भाइयों और एएसपी (ग्रामीण) को लगाया गुलाब का फूल

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर के व्यापारी वर्ग हिंदू भाइयों के साथ साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिंह बघेल, सहित पुलिसकर्मियों को गुलाब का फूल लगाकर जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देकर सिहोरा की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।

जगह-जगह तक्सीम हुआ लंगर, जमकर हुई आतिशबाजी

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए -मोहम्मदी के बस स्टैंड पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। साथ ही अलग-अलग कमेटियों के लोगों ने जुलूस में शामिल और ऐसे देखने आने वाले लोगों को लंगर तकसीम किया। बस स्टैंड के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी गौरी तिराहा होते हुए आजाद चौक पर समाप्त हुआ।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें