सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस द्वारा सिहोरा में पुतला दहन,

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » आचार संहिता लगते ही सिहोरा-खितौला में नेताओं के झंडा बैनर और पोस्टर हटाए गए

आचार संहिता लगते ही सिहोरा-खितौला में नेताओं के झंडा बैनर और पोस्टर हटाए गए

द न्यूज़ 9 डेस्क | जबलपुर | सिहोरा  विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही सोमवार को प्रशासन ने संपत्ति विरूपण की ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सिहोरा-खितौला में सरकारी और निजी बिल्डिंग में नेताओं राजनीतिक पार्टियों के लगे 273 झंडा बैनर पोस्टर हटाए। वही शासकीय कार्यालय में लगी अनावरण पट्टिका को पेपर से ढंका।

विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगते ही निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सिहोरा धीरेंद्र सिंह के निर्देश पर तहसीलदार शशांक दुबे, नायब तहसीलदार जयभान सिंह उइके, मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह सारस खुद मैदान में उतर गए। अधिकारियों ने सिहोरा और खितौला के गली मोहल्ला और चौराहों शासकीय और निजी बिल्डिंग में लगे नेताओं, राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर को हटाने का काम शुरू करवाया।

अनावरण पट्टिका को पेपर से ढंका

शासकीय कार्यालय में लगी अनावरण पट्टिका और शिलालेखों को हटाने का काम भी दोपहर के बाद तेजी से शुरू हो गया। नगर पालिका, जनपद पंचायत के अलावा सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र स्कूल के अतिरिक्त कक्षों के उद्घाटन की अनावरण पट्टिका को अमले ने पेपर चिपकाकर ढक दिया। दीवारों से उन सरकारी योजनाओं का नाम निशान मिटा दिया गया जो वोटर को प्रभावित करती हैं। संपत्ति विरूपण की कार्रवाई में नगर पालिका सिहोरा के सुशील वर्मा, रवि बर्मन, राजेश ठाकुर, इम्तियाज़ खान, सुखचौन दहिया, सुजीत पटेल, अरुण उपाध्याय, चमन श्रीवास ,राहुल, भैया जी दुबे शामिल रहे।

स्लोगन और वॉल पेंटिंग की पुताई आज से

दीवारों पर लिखा शासकीय योजनाओं के स्लोगन और वॉल पेंटिंग की पुताई का काम आज मंगलवार से नगर पालिका का अमला शुरू करेगा। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सिहोरा ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में संपत्ति विरूपण की कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी करें।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें