द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा। गत दिवस राजस्थान के रणजीतपुरा बज्जू बीकानेर निवासी वसुंधरा सेन के साथ बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी गई थी, उक्त घटना के बाद सेन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हैं जिसको लेकर आज सेन समाज ईकाई सिहोरा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा पुष्पेन्द्र अहके को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन के माध्यम से सेन समाज द्वारा उक्त घटना के आरोपियों को जल्द पहचान कर कठोर कार्यवाही की मांग की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सुग्रीव श्रीवास(पप्पू), उपाध्यक्ष भारत श्रीवास, कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास, सचिव रुपेश श्रीवास, महासचिव बिट्टू सेन, मीडिया प्रभारी आकाश सेन, जितेंद्र श्रीवास, दुर्गेश श्रीवास, विनय श्रीवास, सहित सेन समाज के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


















































































