सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
खबर का असर – सिहोरा आबकारी के नतमस्तक साहब को सिहोरा मुख्यालय में रहने के आदेश, उच्च अधिकारियों से रखी भजन संध्या और फिर खरी खोटी सुनने के बाद अब कार्यवाही को दौड़ रहे साहब उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प आस्था के कदम, समृद्धि का संकल्प: मैहर धाम पदयात्रा का सिहोरा में हुआ भव्य स्वागत नाला-रोड निर्माण पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, NH-30 पर 30 मिनट का चक्काजाम साहू समाज ने किया सांसद विवेक का सम्मान आबकारी की रोल,कैमरा, एक्शन वाली कार्यवाही, जमकर चले कैमरा, सुर्खिया बटोरकर नतमस्तक साहब का खिल उठा चेहरा

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » प्रशासनिक कार्यवाही को ठेंगा दिखा रहे अतिक्रमणधारी, कल कार्यवाही आज फिर जम गए अतिक्रमण

प्रशासनिक कार्यवाही को ठेंगा दिखा रहे अतिक्रमणधारी, कल कार्यवाही आज फिर जम गए अतिक्रमण

प्रशासनिक कार्यवाही को ठेंगा दिखा रहे अतिक्रमणधारी, कल कार्यवाही आज फिर जम गए अतिक्रमण

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। नगर पालिका द्वारा पुराना बस स्टैंड में की गई अतिक्रमण पर कार्यवाही कुछ घंटों में ही फेल हो गई, गत मंगलवार शाम को 35 अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए थे, लेकिन बुधवार सुबह होते ही बस स्टैंड पर फिर से ठेले फिर जम गए। और की गई प्रशासनिक कार्यवाही की खुलेआत धज्जियां उड़ गई और अतिक्रमणधारी उक्त प्रशासनिक कार्यवाही को ठेंगा दिखा रहे है। गत दिवस मुख्य नगर पालिका अधिकारी जयश्री चौहान के नेतृत्व में अतिक्रमण अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण पर कार्यवाही की गई थी। लंबे समय से बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आमजन को परेशानी होती थी। कार्रवाई के दौरान कुछ विरोध भी सामने आया, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाया था।
अधिकारियों ने हटाए गए ठेले संचालकों को नए बस स्टैंड में व्यवस्थित स्थान देने की बात कही थी, ताकि उनका रोजगार प्रभावित न हो। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
इसके बावजूद कुछ घंटों के भीतर ही स्थिति जस की तस हो गई, और अतिक्रमणधारियों ने फिर कब्जा जमाकर पूरी कार्यवाही का मजाक बना दिया जो पूरे सिहोरा में चर्चा का विषय बन गई है।
वहीं आम नागरिकों की माने तो प्रशासन को अतिक्रमण धारियों के इस बार बार के रवैये से निपटने कोई ठोस कदम उठाते हुए कठोर कार्यवाही के रूप में बड़ा जुर्माना या जप्ती की कार्यवाही करना चाहिए जिससे अतिक्रमण धारियों पर अंकुश लगेगा।


पोस्ट आफिस के पास जमे चायपान के टपरों पर भी हो कठोर कार्यवाही
आम नागरिकों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि पोस्ट आफिस के आसपास और सामने की तरफ चायपान के टपरों को पूर्व में हटाया गया था परंतु फिर अतिक्रमणधारी चायपान के ठेलों और टपरों ने कब्जा कर लिया हैं और आए दिन जिससे जाम की स्थिती तो निर्मित होती ही है। साथ ही आसमाजिक तत्वों को जमघड़ भी लगा रहता है। जिसपर भी कठोर कार्यवाही की मांग की गई है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प

ख़ास ख़बरें

उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प