द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। आज दिनांक 27/11/2024 को आबकारी आयुक्त जबलपुर के आदेशानुसार मदिरा के अवैध निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन पर विशेष सतर्कता एवं कठोरता से प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु विशेष अभियान के तहत जबलपुर कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर के मार्गदर्शन में वृत्त सिहोरा अंतर्गत ग्राम सकरी खितौला बाईपास मे अवैध मदिरा के परिवहन की सूचना पर घेराबंदी की गयी जहाँ आरोपी अनुपम उर्फ़ मोनू पटेल उम्र लगभग 20 वर्ष के कब्ज़े से उसके वाहन काले रंग की सुजुकी एक्सेस 125 से दो बोरियो में 352 पाव देशी मदिरा कुल 63.36 बल्क लीटर बरामद कर आरोपी के विरुद्ध म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)क, 34(2) व 45 का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया द्य कार्यवाही में जप्त मदिरा एवं वाहन का अनुमानित मूल्य लगभग 130250/-रु है,
कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्वेता सिंह तिवारी एवं आबकारी मुख्य आरक्षक नेकलाल बागरी एवं आबकारी आरक्षक संत लाल मरावी,फूल सिंह ऐंटिया,अशोक सिंह बघेल, अमिता केशरवानी एवं ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहें।


































































































































































