द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। कांग्रेस पार्टी के जबलपुर ग्रामीण जिला संगठन में आने वाले सिहोरा नगर संगठन में आने वाले समय में पार्टी का मजबूत संगठन बनेगा उक्त विचार पार्टी के जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण मुख्य अतिथि संजय यादव ने सिहोरा नगर के सभी 18 वार्डों में नगर अध्यक्ष पवन सोनी द्वारा नियुक्त किए गए वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते समय उपस्थित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से समक्ष रखे उन्होंने कहा सिहोरा नगर में पार्टी संगठन को मजबूत करने का पूरा श्रेय नवनियुक्त नगर अध्यक्ष पवन सोनी को जाता है जिन्होंने अपनी नियुक्ति के एक सप्ताह में नगर के सभी वार्डों में वार्डवासियों की बैठक कर सबकी आपसी सहमति से वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति का महत्वपूर्ण काम पूरा कर दिखाया कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल के कार्यालय में नगर अध्यक्ष पवन सोनी के संयोजन में कार्यक्रम हुआ। पूर्व विधायक नित्य निरंजन खंपरिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पार्षद राजेश चौबे, सुरेंद्र मिश्रा, प्रकाश कुररिया, केके कुररिया, अमोल चौरसिया, गोसलपुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर, जबलपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष मंजू मिश्रा डॉक्टर आरके यादव प्रभात कुररिया मनीष शुक्ला पार्षद अरशद खान कल्पना आलोक पांडे ममता गोटिया माधुरी गणेश, रमेश पटेल पूर्व पार्षद राजेश पटेल एम मंसूर शंकर वंशकार उपस्थित थे। इस अवसर पर नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष रंजीत चौधरी मुकेश पाटकर दिवाकर दुबे लल्लू लाल यादव मो. इसरार (मोनू भाई) बृजमोहन कुररिया (बिट्टू) रामलोचन कोल राजेश पटेल सोनू त्रिपाठी श्रेयांस यादव निक्की मिश्रा को मुख्य अतिथि संजय यादव ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों ने पूरी निष्ठा के साथ पार्टी संगठन को मजबूत कर आने वाले विधानसभा चुनाव में सिहोरा नगर में पार्टी को जीतने का संकल्प लिया कार्यक्रम में वीरेंद्र पटेल कौशल फैज आलम शाह शेख साबिर दिलीप जैन दहिया लाल बहादुर पाठक रमा चौरसिया सियोल मिश्रा डब्बू पाठक साकेत पीड़िहा शामिल थे।











