सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सिहोरा के मटहा तालाब की बदबू से लोगों का सांस लेना हुआ दुश्वार

सिहोरा के मटहा तालाब की बदबू से लोगों का सांस लेना हुआ दुश्वार

 द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।नगर के मध्य वार्ड नंबर 5 में स्थित मटहा तालाब की बदबू से वार्ड क्रमांक 10, वार्ड क्रमांक 3, वार्ड क्रमांक 4 वार्ड, क्रमांक 6 के लोग पिछले तीन दिनों से हलकान और परेशान है कई घरों में तो यह स्थिति है कि तालाब से उठती बदबू के कारण राह चलते लोग और घरों लोग में उल्टियां कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार प्रशासन और चुनाव लड़ रहे जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनावी प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं।
वार्ड नंबर 5 स्थित मटहा तालाब में फैली गंदगी और खराब हो रहे पानी के साथ इतनी तेज बदबू आ रही है कि लोगों का राह चलना भी मुश्किल हो गया है। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के बाद तालाब मैं जमा गंदगी तेजी से बढ़ने लगी जिसके कारण इतनी तेज दुर्गंध उठ रही है कि लोग घर में भी नहीं रह पा रहे हैं। मालूम रहे कि यह तालाब अंजुमन इस्लामिया की संपत्ति है, लेकिन यहां के प्रशासनिक और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते इसकी साफ-सफाई का काम अधर में लटका पड़ा है। तालाब के आसपास बसी बस्ती के क्षेत्र के लोग अपने घरों का गंदा पानी इसी तालाब में नाली से मिला रहे हैं जिसके कारण यह स्थिति बन रही है।
घरों में बीमार हो रहे लोग, सांस लेना हो रहा दुश्वार
तालाब की दुर्गंध के कारण लोग घरों में बीमार तक हो गए हैं, स्थिति यह है कि लोगों का सांस लेना भी दुश्वार हो गया है और कई घरों में तो लोग उल्टी हो तक से परेशान हैं। लेकिन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
गंभीर बीमारी फैलने का बना ख़तरा
नगर के बीचोंबीच स्थित मठा तालाब की सडान मारती बदवू से जहाँ आम जनों सहित राहगीर परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ गंभीर बीमारियों के फैलने का ख़तरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है, लोग घरों में खिड़की दरवाजे खोलने से डर रहे है।
जिम्मेदार जनप्रतिनिधि चुनाव प्रचार में व्यस्त
4 वार्ड के लोगों के हालाकान होने के बावजूद भाजपा और कांग्रेस के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं उन्हें जनता की इतनी बड़ी समस्या से कोई भी लेना देना नहीं है। जबकि नगरी निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को इन्हीं वार्ड

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें