द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव पवन सोनी के संयोजन में ग्राम घुघरा में गांधी संदेश चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम डॉ संजीव बरकड़े के मुख्य आतिथ्य में बुद्धु सिंह की अध्यक्षता में मनीष खंपरिया, वीरेन्द्र पटेल, साकेत पिडिहा,कौशल दहिया के विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न हुआ।
पवन सोनी ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बतलाते हुए कार्यकर्ताओं को पूज्यनीय बतलाया। डॉ बरकडे ने अपने उद्बोधन में महात्मा गांधी को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए उठाए जाने योग्य कदमों पर विस्तार से चर्चा की।साकेत पिडीहा ने महात्मा गांधी के बतलाए मार्ग पर चलते हुए पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही ।
घुघरा ग्राम के समस्त कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया,समस्त कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वीरेन्द्र ठाकुर,अमर सिंह,नारायण सिंह,पंचम सिंह, नरेन्द्र सिंह,मोहन सिंह,दिलीप सिंह,सुखदेव सिंह,विनोद सिंह,कोमल सिंह, उत्तम सिंह, अतर सिंह,रत्न सिंह ,प्रह्लाद सिंह,अजीत सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


















































































