द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर। गत 5 फ़रवरी को मझौली बडादेव देवालय में मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद ब्लॉक शाखा पाटन एवं शहपुरा द्वारा माघ पूर्णिमा के अवसर पर मझौली में कार्यक्रम आयोजित किया जाता। जिसमें मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद ब्लॉक पाटन एवं शहपुरा टीम उपस्थित रही साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओमकार सिंह मरकाम , जिला पंचायत सदस्य सुश्री एकता ठाकुर, श्रीमती मोनिका शाह बट्टी, राजेंद्र तेकाम, बसंत सिंह तेकाम, प्रकाश सैन्यम, इंद्रजीत सिंह उरेती , अजय मरकाम सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।


































































































































































