सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
हनुमान जन्मोत्सव पर भगवामय हुआ सिहोरा खितौला, भव्य वाहन रैली, हवन-पूजन और भंडारों का आयोजन कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » अधिवक्ताओं ने पुराने हाईवे पर लगाया है जाम, विरोध प्रदर्शन शिवपुरी में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन, ज्ञापन लेने एसडीएम के नहीं आने पर हुए आक्रोशित

अधिवक्ताओं ने पुराने हाईवे पर लगाया है जाम, विरोध प्रदर्शन शिवपुरी में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन, ज्ञापन लेने एसडीएम के नहीं आने पर हुए आक्रोशित

अधिवक्ताओं ने पुराने हाईवे पर लगाया है जाम, विरोध प्रदर्शन शिवपुरी में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन, ज्ञापन लेने एसडीएम के नहीं आने पर हुए आक्रोशित

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। शिवपुरी में अधिवक्ता संजय सक्सेना की कोर्ट जाते समय हुई जघन्य हत्या के विरोध में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किए जाने की मांग को लेकर तहसील अधिवक्ता संघ सिहोरा के पदाधिकारी न्यायालयीन विरक्त रहे। पुराने नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन के बाद मौके पर एसडीएम के ज्ञापन लेने नहीं पहुंचने पर अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और पुराने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की मामले की जानकारी लगते ही एसडीएम मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं का ज्ञापन लिया इसके बाद जाम खुला। ये है मामला साथी अधिवक्ता की जगह हत्या के विरोध में तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रवि दीप सिंह बैस, सचिव आनंद मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा, सह सचिव आशीष ब्यौहार, कोषाध्यक्ष सुनील पटेल, ग्रंथपाल आलोक ब्यौहार, कार्यकारिणी सदस्य आनंद कुमार पटेल, अभय नारायण मिश्रा, साकेत पिडीहा, रवि शंकर पटेल, उत्तम प्रसाद सोनी के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर एसडीएम के नहीं पहुंचने पर अधिवक्ता भड़क गए और पुराने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया ।

तत्काल लागू हो एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, पीड़ित परिवार को मिले सहायता

जाम लगने की खबर मिलते ही एसडीएम पुष्पेंद्र आहाके मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं का ज्ञापन लिया इसके बाद जाम खुल गया। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने सरकार से तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता प्रदान किए जाने की बात कही।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें