सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस द्वारा सिहोरा में पुतला दहन, खबर का असर – सिहोरा आबकारी के नतमस्तक साहब को सिहोरा मुख्यालय में रहने के आदेश, उच्च अधिकारियों से रखी भजन संध्या और फिर खरी खोटी सुनने के बाद अब कार्यवाही को दौड़ रहे साहब उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प आस्था के कदम, समृद्धि का संकल्प: मैहर धाम पदयात्रा का सिहोरा में हुआ भव्य स्वागत

सच की आवाज़.

Home » बड़ी खबर » अज्ञात कारणों के चलते युवक ने घर के कमरे में बनाया फंदा और झूल गया फांसी पर

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने घर के कमरे में बनाया फंदा और झूल गया फांसी पर

  द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।सिहोरा थाना अंतर्गत धनगवां गांव में मंगलवार देर रात एक युवक ने घर के कमरे में फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दर्दनाक हादसे की जानकारी परिजनों को उस वक्त लगी जब युवक का बड़ा भाई विष्णु उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया। अपने छोटे भाई को फांसी के फंदे पर लटका देख वह चीख उठा। ठीक की आवाज सुनकर माता और पिता भी वहां पहुंच गए। मामले की जानकारी लगने पर अगली सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धनगवां निवासी श्यामलाल झारिया का पुत्र दिनेश उर्फ दिन्नू झारिया (22) मंगलवार रात करीब 8 बजे के लगभग अपने कमरे में था। इस बीच दिनेश के बड़े भाई विष्णु को मां पार्वती बाई ने खाना खाने के लिए बुलाने भेजा। विष्णु जैसे ही कमरे में पहुंचा तो बहुत तो भौचक्क रह गया।

फांसी में लटका देख निकली चीख, माता-पिता पहुंचे मौके पर

कमरे में दिनेश ने फांसी का फंदा बनाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। यह दृश्य देखते ही विष्णु की चीख निकल गई। चीख सुनकर पिता श्यामलाल और मां पार्वती कमरे में पहुंचे। उनके पैरों तले जैसे जमीन ही खिसक गई हो। बड़े भाई विष्णु ने तुरंत इसकी जानकारी सिहोरा पुलिस को दी।

मजदूरी करता था पूरा परिवार

जानकारी के मुताबिक घर में मृतक दिनेश उसका बड़ा भाई विष्णु मां पार्वती और पिता श्यामलाल झारिया मजदूरी करते थे। मजदूरी से ही पूरे घर का खर्च चलता था। दिनेश ने आखिर किन कारणों से फांसी लगाई इसका पता नहीं चल सका है पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प

ख़ास ख़बरें

उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प