सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सिहोरा सिविल हॉस्पिटल में हुई डिजिटल एक्सरे की शुरुआत, लंबे समय से की जा रही थी मांग

सिहोरा सिविल हॉस्पिटल में हुई डिजिटल एक्सरे की शुरुआत, लंबे समय से की जा रही थी मांग

 द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।दुर्घटना या अन्य स्थितियों में हॉस्पिटल में पहुंचने वाले मरीजों को अब धुंधले एक्स-रे से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। सिहोरा विधायक नंदनी मरावी अथक प्रयासों से सिविल हॉस्पिटल सिहोरा में करीब सात लाख रुपए की डिजिटल एक्सरे मशीन भोपाल से आने के साथ ही इसकी शुरुआत भी हो गई है। मरीजों और डॉक्टरों को साफ और स्पष्ट एक्सरे फिल्म मिल सकेगी। लंबे समय से डिजिटल एक्स-रे की मांग अस्पताल में की जा रही थी।

सिहोरा सिविल हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. आर्यन तिवारी और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.दीपक गायकवाड ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल सिहोरा में डिजिटल मशीन नहीं होने से दुर्घटना या दूसरे मामलों में पहुंचने वाले मरीजों को पुराने तरीके से एक्स-रे करवाना पड़ता था। पुराने तरीके में एक्स-रे के बाद एक्स-रे को धुलने और डॉक्टरों को एक्स-रे को देखने में काफी लंबा समय लग जाता था।  सिविल हॉस्पिटल सिहोरा में डिजिटल एक्स-रे की मांग को लेकर लफ्ज वेलफेयर फाउंडेशन धरना भी दिया था। लफ्ज वेलफेयर फाउंडेशन की इस मांग को विधायक नंदनी मरावी ने जायज ठहराते हुए भोपाल में सिहोरा सिविल हॉस्पिटल में जल्द से जल्द डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने की मांग स्वास्थ्य मंत्री से की थी।

डिजिटल एक्सरे मशीन से फायदे

1. सिर्फ 2 मिनट के अंदर मरीज को स्पष्ट और साफ एक्सरे मिलेगा

2. कम समय में ज्यादा मरीजों को मिलेगा लाभ

3. मरीजों की एक्सप्रेस फिल्म उनके मोबाइल नंबर देने पर हो सकेगी उपलब्ध

4. पुरानी पद्धति से एक्स-रे से लोगों को और डॉक्टरों को मिलेगी निजात

5. कंप्यूटर सिस्टम से जोड़ा गया डिजिटल सीआर मशीन को

इनका कहना

सिविल हॉस्पिटल सिहोरा में लगातार बेहतर से बेहतर सुविधाएं मरीजों को मिल रही हैं। डॉक्टर्स कॉलोनी, बच्चों के लिए आईसीयू वार्ड सहित सुविधाओं को लेकर लगातार कार्य चल रहे हैं। डिजिटल एक्सरे मशीन की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो आज पूरी हो गई इसका लाभ सिहोरा और उसके आसपास की ग्रामीण क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

नंदनी मरावी, विधायक सिहोरा

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें