द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने की दिशा में मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है जिसमें भाजपा सिहोरा ग्रामीण मंडल के प्रभारी पद पर गोसलपुर के निकटवर्ती ग्राम घुटना निवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष वर्तमान में भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक सरपंच संघ अध्यक्ष एवं भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने वाले के.के दुबे को सिहोरा ग्रामीण मंडल को प्रभारी बनाया गया है इनकी नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह,जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल सांसद आशीष दुबे विधायक संतोष वरकड़े की अनुशंसा एवं सहमति पर की गई,
इनकी नियुक्ति पर जिला महामंत्री राजेश दाहिया, जिला उपाध्यक्ष अनुपम सराफ, पुष्पराज सिंह बघेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोविंद राय मंडल अध्यक्ष अनंत नोगरिया सतीश पटेल पवन गुप्ता अंकित तिवारी,धर्मेंद्र सिंह हेमचंद असाटी आकाश जैन अनिल चौधरी ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी










