Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » कटनी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 पाव अवैध देशी शराब जप्त दो आरोपी गिरफ्तार

कटनी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 पाव अवैध देशी शराब जप्त दो आरोपी गिरफ्तार

कटनी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 पाव अवैध देशी शराब जप्त दो आरोपी गिरफ्तार

द न्यूज 9 डेस्क।कटनी। जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और संग्रहण पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने पटवारा रेलवे फाटक के समीप कन्हवारा रोड पर घेराबंदी कर बिना नंबर प्लेट वाली नीले रंग की सुजुकी स्कूटी से 300 पाव अवैध देशी मसाला मदिरा बरामद की। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर कटनी श्री आशीष तिवारी के आदेश तथा जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने रात्रि में पटवारा रेलवे फाटक के पास कन्हवारा रोड पर बिना नंबर प्लेट की नीले रंग की सुजुकी स्कूटी को घेराबंदी कर रोका।

वाहन पर रिंकू निषाद (27 वर्ष) एवं राकेश निषाद (25 वर्ष), दोनों निवासी चक्की घर, एनसीसी कॉलेज मार्ग, बालगंगाधर तिलक वार्ड, थाना कुठला, कटनी, सवार पाए गए।

  दो बोरियों में मिली 300 पाव शराब

वाहन की तलाशी लेने पर दो सफेद रंग की बोरियों में देशी मसाला मदिरा के 150-150 पाव मिले। इस प्रकार कुल 300 पाव शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा 54 बल्क लीटर बताई गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 32,500 रुपये आंकी गई है।

आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के साथ परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार, आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

  आबकारी विभाग की टीम रही मौजूद

उक्त कार्रवाई में आबकारी कंट्रोल प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके, सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन वरकड़े, वृत्त प्रभारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक सीमा कोल सहित आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षक दल की भूमिका रही।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को जिले में अवैध मदिरा के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

अन्नदाता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी, किसान नेताओं ने प्रशासन से दो टूक धान खरीदी पंजीयन, कृषि आदान की गुणवत्ता और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में उठे किसानों के मुद्दे

ख़ास ख़बरें

अन्नदाता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी, किसान नेताओं ने प्रशासन से दो टूक धान खरीदी पंजीयन, कृषि आदान की गुणवत्ता और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में उठे किसानों के मुद्दे