सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सिहोरा के हदृयस्थल पुराना बस स्टैण्ड में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

सिहोरा के हदृयस्थल पुराना बस स्टैण्ड में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

सिहोरा के हदृयस्थल पुराना बस स्टैण्ड में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का प्रथम नगर आगमन हुआ नगर आगमन पर सिहोरा के हृदयस्थल पुराना बस स्टैण्ड में युवा मोर्चा के जिलामंत्री पलाश दुबे के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष श्री टेलर का गाजेबाजों के साथ भव्य आतिशबाजी कर पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया गया। साथ ही श्री टेलर को पगड़ी पहनाकर भगवान श्री हनुमान का प्रतीक चिन्ह गदा भेंट किया गया।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष श्री टेलर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता भाजपा की मुख्य डोर है। जिसकी प्रदेश कमान के लिए शीर्ष नेतृत्व ने मुझे अवसर दिया मै सभी का आभारी हूँ युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ करता है। और आगे इसी भाव के साथ संगठन को मजबूत बनाते हुए कार्य करना है। हमसभी को समाज हित में कार्य करते हुए सदा सेवार्थ भाव से एक दूसरे को प्रेरित करते हुए निरंतर आगे बढ़ना है।
इस अवसर पर भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राज कुमार पटेल, सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े, जनपद पंचायत अध्यक्ष रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल , राजा मोर, शिशिर पाण्डे, युवा मोर्चा जिलामंत्री पलाश दुबे, आयुष सेठी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, रोहित यादव, अंशु परौहा, नीलू बाजपेयी, माधव मिश्रा, अभिषेक तिवारी, विजय जान वानी, अनमोल तिवारी, विकास तिवारी, सौरभ गोंटिया, अनिकेत तिवारी, संदेश विश्वकर्मा, प्रांजल तिवारी, विवेक सेलर, आयुष मिश्रा, आयुष दुआ, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।