सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » छपरा रेलवे फाटक के पास मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, नहीं हुई शिनाख्त, मौत का कारण अज्ञात

छपरा रेलवे फाटक के पास मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, नहीं हुई शिनाख्त, मौत का कारण अज्ञात

 द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।

सिहोरा थाना क्षेत्र के छपरा गांव का मामला : डीकंपोज हो चुकी थी लाश का सिहोरा के डॉक्टरों ने पीएम से किया इनकार, मेडिकल में डॉक्टरों की टीम करेगी पोस्टमार्टम

छपरा रेलवे फाटक के पास बुधवार को क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास से बहुत तेज दुर्गंध आ रही थी जिसके कारण लोगों का खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था। मौके पर पहुंची सिहोरा पुलिस ने डीकंपोज हो चुके युवक के शव को पीएम के लिए सिहोरा भिजवाया। लेकिन डॉक्टरों ने शव का पीएम करने से इंकार कर दिया। बाद में सबको मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां डॉक्टरों की टीम उसका पोस्टमार्टम करेगी। मृतक कौन है और उसकी मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका है।

एसआई एनएल रजक ने बताया कि सुबह 9 बजे के लगभग छपरा गांव की कोटवार ने सूचना दी कि रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर क्षत-विक्षत शव पड़ा है। सबसे बहुत तेज दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव पूरी तरह डीकंपोज हो चुका था। शव को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि वह दो से तीन दिन पुराना है। आसपास पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

34 वर्ष के आसपास होगी मृतक की उम्र

पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की उम्र करीब 34 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। युवक कौन है कहां से आया इस बात का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा हॉस्पिटल भेजा लेकिन बॉडी के डीकंपोज होने के कारण डॉक्टरों ने पीएम से इंकार कर दिया। जिसके बाद युवक के शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

हादसा या और कुछ पुलिस मामले की जांच में जुटी

युवक के साथ कोई घटना घटित हुई या वह किसी हादसे का शिकार हुआ फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें