सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » विकास यात्रा में सिहोरा में 10 करोड़ से अधिक कार्यों का भूमि पूजन और हुए लोकार्पण

विकास यात्रा में सिहोरा में 10 करोड़ से अधिक कार्यों का भूमि पूजन और हुए लोकार्पण

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा |  पहले विकास कागजो पर होता था अब धरातल पर दिखता है और यह सब सिर्फ इसलिए संभव हो सका है कि केंद्र एवं प्रदेश में कुशल नेतृत्व की डबल इंजन की सरकार है जो विकास हेतु कृत संकल्पित है। यह बात सांसद राकेश सिंह ने सोमवार को सिहोरा में विकास यात्रा को लेकर शिवरा बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में आम जनता को संबोधित करते हुए कही। पुराना बस स्टेंड में विकास यात्रा और हितलाभ वितरण का आयोजन सांसद राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य, विधायक नंदनी मरावी की अध्यक्षता एवं नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। हितलाभ वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक नंदनी मरावी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजना एवं जन हितेषी विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना ही विकास यात्रा का उद्देश है। विकास यात्रा में करीब 9 करोड़ के विकास कार्यों का  भूमिपूजन एंव 96 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया , इसी प्रकार नगर के अनेक भागों में हुए लगभग एक करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्य अतिथि के कर कमलों से किया गया। आयोजन में  समस्त भाजपा पार्षद,गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता, अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम में यह रहे शामिल

सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित विकास यात्रा एवं लोकार्पण कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, पार्षद बेबी विनय पाल, बेटू शर्मा, लीला सुप्पी बर्मन, रंजना सुशील दुबे, भाजपा सिहोरा नगर मंडल अध्यक्ष अंशु परोहा, विनय असाटी, राजा मोर, शिशिर पांडे, अंकित तिवारी, भाजयुमो जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल, अनिल पिल्ले, विभोर जयसवाल, अखिलेश बैरागी, विनय श्रीपाल, प्रदीप मामा कुररिया, विशेष सिंग ठाकुर, संदेश विश्वकर्मा, साधना साहू, सारिका साहू के साथ बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें