द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा। गत बुधवार को द न्यूज़ 9 ने प्रमुखता से नगर पालिका सिहोरा के सफाई विभाग द्वारा नगर पालिका के निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के पीछे पड़ी भूमि पर नगर से निकलने वाले कचरा को फेंक कर डंपिंग यार्ड बनाये जाने की खबर को प्रकाशित किया था। जिसपर नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और जेसीबी के साथ निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के पीछे पड़े कचरे को साफ कराने का कार्य किया जा रहा है। जिससे अब रहवासियों को राहत मिलेगी।


































































































































































