Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » गोसलपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की दी समझाइश

गोसलपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की दी समझाइश

गोसलपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की दी समझाइश

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।गोसलपुर। नारायण प्रसाद यादव की रिर्पोट।  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जबलपुर के आदेश और प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश जबलपुर के निर्देश पर  मंगलवार को चलित न्यायालय के तहत गोसलपुर कस्बे में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट खालिदा तनवीर खान और विशाल रिछारिया के साथ थाना प्रभारी भावना तिवारी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की।
जांच के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों और मालिकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी न करें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी हादसे का कारण बन सकती है।
पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, जरूरी दस्तावेज साथ रखने और सड़क पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की हिदायत दी। चलित न्यायालय की कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना रहा।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]