सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » धोखाधड़ी से परेशान महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, सिहोरा में हड़कंप

धोखाधड़ी से परेशान महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, सिहोरा में हड़कंप

धोखाधड़ी से परेशान महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, सिहोरा में हड़कंप

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा के वार्ड क्रमांक 3 स्थित एक मोबाइल टावर पर आज बुधवार को एक महिला के चढ़ जाने से सिहोरा क्षेत्र में हड़कंप की स्थिती निर्मित हो गई। उक्त घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिससे आसपास जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टावर पर चढ़ी महिला की पहचान सोनम मल्लाह, पति किशन मल्लाह, निवासी वार्ड क्रमांक 3 सिहोरा के रूप में हुई है। महिला का आरोप है कि संतोष मल्लाह एवं गोपाल मल्लाह, जो उसके बड़े पिता के पुत्र हैं, ने सिहोरा के एक स्थानीय व्यवसायी किशन जानवानी के साथ मिलीभगत कर उसकी जमीन कथित रूप से धोखाधड़ीपूर्वक बेच दी है। जिसको लेकर वह परेशान है।
वहीं महिला का कहना है कि न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिला से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया।
फिलहाल पुलिस एवं संबंधित विभाग मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। जमीन संबंधी आरोपों की पूर्ण स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले में संबंधित पक्ष का बयान सामने आना अभी शेष है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।