द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बदलेगी सिहोरा। वार्ड क्रमांक 6 में 7.80 लाख रुपये की लागत से निर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण विधायक संतोष बरकडे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे ने की, साथ ही जिला महामंत्री राजेश दाहिया, उपाध्यक्ष अनुपम सराफ, सत्यप्रकाश खरे, वार्ड पार्षद ज्योति चक्रवर्ती, बेबी पाल, लीला बर्मन, अजय बेटू शर्मा, अंकुंश नायक, प्रमोद चौधरी, गीता पटेल एवं सारिका साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लोकार्पण एक नन्ही बालिका द्वारा फीता काटकर किया गया, जिसका वार्डवासियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक बरकडे ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का सशक्त अवसर देगा और उनकी तकदीर बदलेगा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की आधारशिला बताया। उन्होंने लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना, कन्या विवाह और मातृ वंदना जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन उपयंत्री सब इंजीनियर नमन श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर सुनील चक्रवर्ती, मधुर दुआ, राजकुमार गुप्ता, छत्रपति ठाकुर, दिनेश गुप्ता, सुप्पी बर्मन, संदीप राही, सुग्रीव श्रीवास, अशोक चौधरी, पवन यादव, दीपक तिवारी, गजेन्द्र सिंह, ऋषभ द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।











