सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » अंबेडकर जयंती पर सिहोरा में हितग्राही सम्मेलन समारोह का आयोजन

अंबेडकर जयंती पर सिहोरा में हितग्राही सम्मेलन समारोह का आयोजन

अंबेडकर जयंती पर सिहोरा में हितग्राही सम्मेलन समारोह का आयोजन

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सिहोरा के बाबाताल में नगर पालिका परिषद द्वारा विधायक संतोष वरकड़े के मुख्य आतिथ्य में हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती संध्या दिलीप दुबे ने की। हितग्राही सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन तथा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुये विधायक श्री वरकड़े ने डॉ. अंबेडकर के विचारों तथा संविधान के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर का जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। श्री वरकड़े ने बाबा साहेब के आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा उन्हें अपनाने का आह्वान किया।
सम्मेलन में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को हितलाभों का वितरण किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री संबल योजना सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं लाभ वितरित किए गए। साथ ही छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण एवं साइकिल वितरण भी किया गया।
नगर पालिका परिषद सिहोरा द्वारा डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रदर्शनी लगाई गई। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में सांस्कृतिक गतिविधियों का भी विशेष आकर्षण रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, कविता पाठ एवं नुक्कड़ नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा श्रीमती ज्योति परस्ते, नगर पालिका उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष दिलीप पटेल, जय श्री चौहान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् सिहोरा समस्त पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, राखी सैयाम परियोजना अधिकारी महिला वाल विकास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी जयश्री चौहान ने आभार व्यक्त किया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।