सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
खबर का असर – सिहोरा आबकारी के नतमस्तक साहब को सिहोरा मुख्यालय में रहने के आदेश, उच्च अधिकारियों से रखी भजन संध्या और फिर खरी खोटी सुनने के बाद अब कार्यवाही को दौड़ रहे साहब उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प आस्था के कदम, समृद्धि का संकल्प: मैहर धाम पदयात्रा का सिहोरा में हुआ भव्य स्वागत नाला-रोड निर्माण पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, NH-30 पर 30 मिनट का चक्काजाम साहू समाज ने किया सांसद विवेक का सम्मान आबकारी की रोल,कैमरा, एक्शन वाली कार्यवाही, जमकर चले कैमरा, सुर्खिया बटोरकर नतमस्तक साहब का खिल उठा चेहरा

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » शांति सद्भाव और भाईचारे से मनायें सभी त्यौहार. सिहोरा में शांति समिति की बैठक आयोजित, आजाद चौक में होगा होली मिलन समारोह

शांति सद्भाव और भाईचारे से मनायें सभी त्यौहार. सिहोरा में शांति समिति की बैठक आयोजित, आजाद चौक में होगा होली मिलन समारोह

द न्यूज डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। होली, ईद नवरात्र, रामनवमी और महावीर जयंती सहित आने वाले सभी त्यौहारों को सिहोरा की गौरवशाली परंपरा के अनुसार शांति, सद्भाव और भाईचारा से मनाने की अपील सिहोरा के नागरिकों से आज शनिवार को थाना प्रांगण सिहोरा में आयोजित शांति समिति की बैठक में की गई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आदित्य सिंघारिया ( आईपीएस ) एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेन्द्र अहके, नवागत थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को, नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दुबे, नीलू वाजपेई सहित सिहोरा के गणमान्य जनों की मौजूदगी में संपन्न हुई इस बैठक में समिति के सदस्यों ने त्यौहारों के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये तथा शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
त्यौहारों के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव प्रशासन को दिया। बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी सदस्यों ने रखी। होली पर पानी की अतिरिक्त आपूर्ति करने की अपेक्षा की गई। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त तथा अशांति पैदा करने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग रखी गई।

बैठक में होली के त्यौहार पर स्वास्थ्य के लिये हानिकारक केमिकल युक्त रंगों के इस्तेमाल एवं पीली मिट्टी से होली खेलने पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखी। बैठक को संबोधित करते हुये अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आदित्य सिंघारिया ( आईपीएस ) एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेन्द्र अहके, द्वारा बताया गया कि त्यौहारों के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जायेंगे तथा धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती की जायेगी। सभी से शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने में समिति के सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा करते हुये कहा कि त्यौहारों के दौरान ऐसी हर गतिविधि की सूचना पुलिस और प्रशासन को दें जिनसे सद्भाव का वातावरण खराब होने की आशंका हो। साथ ही त्यौहारों के दौरान शांति भंग करने वाले आसामाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी और उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

आजाद चौक में होगा होली मिलन समारोह

सिहोरा में गत दिवस निर्मित हुई तनाव कि स्थिती को देखने हुए शांति समिति की बैठक में होली मिलन समारोह आयोजित करने की बात पर उपस्थित सभी अधिकारियों और गणमान्य जनों ने सहमती देते हुए आजाद चौक में सभी के साथ मिलकर फूलों की होली खेलकर भाईचारे के साथ शांति सद्भाव और भाईचारे के साथ मिलकर सभी त्यौहार मनाने की बात पर सभी ने सहमती दी।
बैठक के अवसर पर नगर पालिका सिहोरा, विधुत विभाग, के अधिकारी कर्मचारियों सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प

ख़ास ख़बरें

उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प