द न्यूज 9 डेस्क।कटनी। कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के मार्ग दर्शन में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 25 अगस्त को वृत्त विजयराघवगढ़ और कटनी क्रमांक 02 में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में आबकारी की टीम द्वारा वृत अंतर्गत आने वाले ग्राम जुहला, जुहली,कन्हवारा, कछगवां जोबी , खम्हरिया , घघरी खुर्द , कैलवारा कलाँ बाईपास रोड टिकरवारा, खड़ौला में दबिश दी गई ।
दबिश के दौरान, 76 देशी मदिरा मसाला, 36 देशी मदिरा प्लेन जब्त कर आब.अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क के तहत कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये, उक्त कार्यवाही में प्रभारी वृत्त विजयराघवगढ़ एवं कटनी क्रमांक 02 आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार एवं मुख्य आरक्षक वीणा ब्रह्मवंशी,राजेश गौंटिया एवं चंद्रप्रकाश त्रिपाठी का योगदान रहा ।


































































































































































