सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » नाला-रोड निर्माण पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, NH-30 पर 30 मिनट का चक्काजाम

नाला-रोड निर्माण पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, NH-30 पर 30 मिनट का चक्काजाम

नाला-रोड निर्माण पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, NH-30 पर 30 मिनट का चक्काजाम

धरने के बाद पहरेवा में हाईवे पर बैठे कांग्रेसी, पुलिस से तीखी बहस; जबलपुर-कटनी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। कृषि उपज मंडी से खितौला बाजार तक प्रस्तावित नाला एवं सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से नाराज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया। वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद राजेश चौबे के नेतृत्व में पहले दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक कृषि उपज मंडी के पास धरना दिया गया, लेकिन प्रशासन की ओर से सड़क और नाला निर्माण को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शन में अमोल चौरसिया, बाबा कुरैशी, मंजू मिश्रा, ममता गोटिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल रहे।

पहरेवा में 30 मिनट तक जाम

दोपहर करीब 3:10 बजे कांग्रेसी पहरेवा के पास नेशनल हाईवे-30 पर बैठ गए और करीब 30 मिनट तक मार्ग अवरुद्ध रखा। इससे जबलपुर और कटनी दोनों ओर लगभग आधा किलोमीटर तक ट्रक, बसों और अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस से हुई तीखी बहस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाया कि नेशनल हाईवे जाम करना कानूनन उचित नहीं है। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। बाद में पुलिस के समझाने पर प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त कर दिया।

चार माह से शुरू नहीं हुआ निर्माण

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगर पालिका परिषद सिहोरा ने चार माह पहले सड़क और नाला निर्माण का टेंडर जारी कर वर्क ऑर्डर भी दे दिया था, लेकिन ठेकेदार ने अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

इनका कहना

नेशनल हाईवे जाम करना पूरी तरह गैरकानूनी है। जाम करने वालों को समझाइश दी गई, जिसके बाद उन्होंने जाम खोल दिया। जाम लगाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

— रमन सिंह, थाना प्रभारी, खितौला

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]