द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। गत 6 जुलाई को जबलपुर जिला की सिहोरा तहसील में आबकारी विभाग की टीम का शानदार अभिनय सिहोरा में चर्चा का विषय बन गया क्योकि केवल दो स्थानों कच्ची महुआ लाहन पर कार्यवाही करके विभाग जमकर सुखिर्या बटोरने में लगा है। जबकि खास सिहोरा में ही अनेक स्थानों पर कच्ची शराब, अवैध अहाते और अवैध शराब की बिक्री, ओव्हर रेटिंग पर कार्यवाही के नाम पर सिहोरा का आबकारी विभाग नतमस्तक बैठा है। गुप्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यवाही के नाम पर पर जबलपुर से आए साहबों ने भी पूरी टीम के साथ जमकर फोटो खिचवाई, नाश्ता किया और शराब ठेकेदारों के नाम नाश्ते के हजारों का बिल थोपकर चले गए।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहोरा में 6 जुलाई को खितौला के लखराम मोहल्ला और ग्राम धमकी में आबकारी की टीम ने इन दो स्थानों पर 18 प्रकरण दर्ज करके 40 लीटर कच्ची शराब और 1250 किलो महुआ लाहन बरामद और जबलपुर से पधारे साहबों के साथ सिहोरा की टीम ने शानदार अभिनय प्रस्तुत कर सुर्खिया और तालियां बटोरने का भरपूर प्रयास किया । जबकि सिहोरा के ही नया मोहल्ला, इम्हलापुरा, पहरेवा, खितौला के अनेक स्थानों व धनगवां, मोहला, लखनपुर, गौरहा, सहित अननेक ग्रामों में अनेक घरों पर बिकती कच्ची शराब, अवैध अंग्रेजी शराब पर जानकारी के बाद भी टीम इन स्थानों पर रोल कैमरा एक्शन वाली कार्यवाही करने नहीं पहुंची या इन स्थानों पर कार्यवाही जानबूझकर नहीं की जा रही या सिहोरा आबकारी की नाक बचाने सुखियां बटोरने का प्रयास किया जो नगर में चर्चा का विषय बना है।
धड़ल्ले से अवैध अहाते, टपरों में शराबखोरी , और ओव्हर रेटिंग पर क्यों चुप विभाग
आबकारी कंटोल रूम प्रभारी परमानंद कोरचे के साथ सिहोरा पहुंची टीम को सिहोरा में शराब दुकानों के आसपास संचालित अवैध अहातेनुमा टपरे, ओव्हर रेटिंग और अनेक स्थानों पर संचालित अवैध पैकारियां की जानकारी नहीं होगी क्या और क्या अवैध अहाते टपरे नहीं दिखे होगे और साहब लोग अभिनय निभाने आए थे तो सिहोरा खितौला और आसपास की शराब दुकानों पर रेट लिस्ट क्यू आर कोड का भी कुछ एक्शन और अभिनय दिखा दिया होता तो आबकारी की दोहरी राजनिती वाली कार्यवाही चर्चा का विषय ना बनती वहीं जब इस संबंध में सिहोरा पधारे आबकारी के अधिकारी परमानंद कोरचे से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा कॉल नहीं उठाया गया।
नतमस्तक है। सिहोरा के साहब, नहीं आते मुख्यालय
प्राप्त जानकारी अनुसार सिहोरा में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर लगातार चर्चा हो रही है। क्योकि सिहोरा आबकारी विभाग के कर्ताधर्ता साहब सिहोरा के अलावा अनेक स्थानों के प्रभार पर है। और साहब से सिहोरा संभल नहीं पा रहा या साहब के कार्यवाहियों के नाम पर हाथ पैर फूलते है। क्योकि सिहोरा मुख्यालय तो आबकारी के साहब पहंुचते ही नहीं है। जिसके चलते सिहोरा में अनेक स्थानों पर धड़ल्ले से कच्ची शराब का घर घर कारोबार जमकर फूलफल रहा है। और सक्रिय शराब माफिया धड़ल्ले से गांव गांव अवैध शराब की जमकर ब्रिकी करा रहे है। और शराब दुकानों के आसपास अहातानुमा टपरों की संख्या में इजाफा साहब की नाकामियों का पुख्ता उदाहरण है। या साहब की नतमस्तकता का प्रमाण, जिसपर विभाग अनदेखी कर रहा है।










