Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » कटनी में कबाड़ दुकानों पर आबकारी विभाग की जांच, शराब की खाली बोतलों और पेटियों के संधारण की ली जानकारी

कटनी में कबाड़ दुकानों पर आबकारी विभाग की जांच, शराब की खाली बोतलों और पेटियों के संधारण की ली जानकारी

कटनी में कबाड़ दुकानों पर आबकारी विभाग की जांच, शराब की खाली बोतलों और पेटियों के संधारण की ली जानकारी

अवैध शराब की रीफिलिंग और खाली बोतलों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने विभाग ने चलाया निरीक्षण अभियान

 

द न्यूज 9 डेस्क।कटनी। जिले में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय, संग्रहण एवं दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक-02 के अंतर्गत संचालित कबाड़ की दुकानों का निरीक्षण कर शराब की खाली कांच की बोतलों एवं देशी मदिरा की खाली पेटियों के संग्रहण, संधारण और निस्तारण से संबंधित जानकारी जुटाई गई।

निरीक्षण के दौरान आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कबाड़ व्यवसायियों से जानकारी ली कि उनके पास शराब की खाली कांच की बोतलें एवं देशी मदिरा की पेटियां कहां से आती हैं। साथ ही इनकी कुल मात्रा, नगों की संख्या तथा सामग्री के निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में भी पूछताछ की गई।

अवैध रीफिलिंग और कारोबार पर रहेगी नजर

विभागीय जांच का मुख्य उद्देश्य शराब की खाली बोतलों एवं पेटियों के अवैध पुनः उपयोग, उनमें शराब की रीफिलिंग कर अवैध बिक्री तथा अनधिकृत मदिरा कारोबार की संभावनाओं पर अंकुश लगाना है। आबकारी विभाग इन गतिविधियों के माध्यम से अवैध मदिरा के कारोबार से जुड़ी संभावनाओं की निगरानी कर रहा है।

रिकॉर्ड संधारित करने के दिए निर्देश

आबकारी विभाग द्वारा कबाड़ व्यवसायियों को निर्देशित किया गया है कि वे शराब की खाली बोतलों एवं मदिरा पेटियों के क्रय-विक्रय, संग्रहण और निस्तारण का उचित रिकॉर्ड संधारित करें। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच के दौरान मांगी जाने वाली आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराएं।

आबकारी विभाग कटनी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय एवं दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए निगरानी और जांच की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]