द न्यूज 9 डेस्क।कटनी। जिले में अवैध मदिरा के विक्रय पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में वृत स्लीमनाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बंधी, संसारपुर, पहरुआ, कौंडिया एवं स्लीमनाबाद में संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 85 पाव देशी मदिरा एवं 4 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। साथ ही इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क) के तहत कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार एवं आरक्षक राजेश गौंटिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।











