द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। प्रज्ञा विहार कॉलोनी में जनपद पंचायत अध्यक्ष रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री द्वारा आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की 108 कलश के साथ भव्य कलशयात्रा शोभायात्रा श्री शिव मंदिर बाबाताल से निकाली गई जिसमें भगवान शंकर पार्वती,राधा कृष्ण की झांकी के साथ महंत परम पूज्य स्वामी नृसिंह देवाचार्य जी महाराज रथ पर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे। महिलाएं युवतियां पीले वस्त्र में 108 कलश धारण कर धार्मिक धुनों के बीच नृत्य करते हुए चल रहीं थी एंव युवा धर्म ध्वजा लेकर सबसे आगे चल रहे थे। नृसिंह देवाचार्य जी भागवत कथा के साथ प्रवचनों की अमृत वर्षा करेंगे। आयोजन में नरसिंह मंदिर खितौला के महंत गोविंद दास जी महाराज,कटाव धाम मझौली के महंत वेदांती जी महाराज,सिद्धन धाम कुर्रे के महंत सीता शरण जू महाराज एवं भाटिया धाम भरभरा आश्रम के महंत बनवारी दास महाराज का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। कथा में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील आयोजक मंडल के श्रीमती देववती अग्निहोत्री शैलेंद्र अग्निहोत्री,पंकज अग्निहोत्री,सारांश अग्निहोत्री आदि ने की है। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


































































































































































