सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » गांधीग्राम में उमड़ा भक्ति का सैलाब सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की अनुकृति में हुआ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और रुद्राभिषेक, धमकी में विशाल रुद्राभिषेक के साथ विशाल भंडारे का आयोजन

गांधीग्राम में उमड़ा भक्ति का सैलाब सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की अनुकृति में हुआ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और रुद्राभिषेक, धमकी में विशाल रुद्राभिषेक के साथ विशाल भंडारे का आयोजन

गांधीग्राम में उमड़ा भक्ति का सैलाब सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की अनुकृति में हुआ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और रुद्राभिषेक, धमकी में विशाल रुद्राभिषेक के साथ विशाल भंडारे का आयोजन

​द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बरम बाबा स्थल, गांधीग्राम में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की अनुकृति के रूप में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
​सोमनाथ की अनुकृति में पार्थिव पूजन
​कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की अनुकृति में निर्मित पार्थिव शिवलिंग रहा। मिट्टी से निर्मित इन शिवलिंगों का निर्माण भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ किया। इस अवसर पर पंडित मनीष त्रिपाठी द्वारा पौराणिक विधि से रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। अभिषेक के दौरान भस्मी, पुष्प, बेलपत्र, शहद और दही जैसी पवित्र सामग्रियों से भगवान भोलेनाथ का तर्पण किया गया।
​भक्तों की भारी भागीदारी
​महाशिवरात्रि के इस विशेष अवसर पर धार्मिक लाभ लेने के लिए गांधीग्राम के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में कन्याओं, बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा वातावरण श्हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।
​जन कल्याण के लिए शिव आराधना
​इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ अत्यंत दयालु और मानव कल्याण करने वाले देवता हैं। उन्होंने बताया कि पार्थिव शिवलिंग का पूजन और रुद्राभिषेक करने से न केवल व्यक्तिगत शांति मिलती है, बल्कि समाज में सुख-समृद्धि का वास होता है। महादेव की विशेष कृपा प्राप्त करने के उद्देश्य से ही इस सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया है।
​धार्मिक आस्था का संगम
​आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। स्थानीय निवासियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की धार्मिक चेतना को जगाने वाला एक सराहनीय प्रयास बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम में गजराज सिंह बघेल, हर्ष इंदु तिवारी, कृष्ण पाल सिंह बघेल, अजयराज सिंह धर्मेश असाटी, श्री ओम असाटी, आलोक सिंह,लकी, गोलू ठाकुर, वीरू पटेल, मनीष कोरी, विकास मिश्रा, शहर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मातृशक्ति युवा साथी, सभी ने बड़े भक्ति भाव से शिवलिंग निर्माण किया।
सागर स्टोन में रुद्राभिषेक के साथ विशाल भंडारे का आयोजन
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम धमकी स्थित सागर स्टोन इंडस्ट्रीज में देवों के देव महादेव भोलेनाथ का पौराणिक विधि से रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। अभिषेक के दौरान भस्मी, पुष्प, बेलपत्र, शहद और दही जैसी पवित्र सामग्रियों से भगवान भोलेनाथ का तर्पण किया गया, तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी नितिन शर्मा, सोनू कुररिया, विपिन दुबे, सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें