सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » महाशिवरात्रि पर निकलेगी भोलेनाथ की भव्य बारात

महाशिवरात्रि पर निकलेगी भोलेनाथ की भव्य बारात

महाशिवरात्रि पर निकलेगी भोलेनाथ की भव्य बारात

महाशिवरात्रि पर सिहोरा में शिवलिंग निर्माण, ध्वज यात्रा, महाआरती और विशाल भंडारा

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर का शिव मंदिर बाबा ताल श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहेगा। टीम बाबा लाल सरकार द्वारा लगातार 15 वर्षों से आयोजित यह भव्य धार्मिक आयोजन इस बार भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। भगवान महादेव और माता पार्वती के विवाह उत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां तेज हो गई हैं।
मेहंदी और संगीत से होगी शुरुआत
प्रशांत परौहा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को मेहंदी और संगीत कार्यक्रम के साथ उत्सव की आरंभ हो गया। शुक्रवार को बाबा लाल मंदिर में विवाह के लिए भव्य मंडप सजाया गया, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शिव-पार्वती विवाह की रस्में निभाई जाएंगी।
शनिवार को हल्दी, रविवार को भव्य बारात
शनिवार को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को हल्दी चढ़ाई जाएगी, जिसमें सिहोरा और खितौला के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। रविवार शाम 5रू30 बजे श्री शिव मंदिर बाबा लाल सिहोरा से भोले बाबा की भव्य बारात निकलेगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। यहां जयमाला और विवाह की रस्में संपन्न होंगी।
ध्वज यात्रा, महाआरती और विशाल भंडारा
मंदिर परिसर में शिवलिंग निर्माण का विशेष आयोजन किया जाएगा। दिन में ध्वज यात्रा निकलेगी और शाम को महाआरती के साथ विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।