द न्यूज 9 डेस्क।कटनी। कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के मार्ग दर्शन में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 10 फरवरी को वृत्त कटनी क्रमांक 02 में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में आबकारी वृत २ एवं ३ की संयुक्त टीम द्वारा वृत कटनी क्रमांक ०२ अंतर्गत ग्राम अधारकाप में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान,08 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं प्लास्टिक के गुम्मो में 370 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आब.अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क एवं 34(1) च के तहत 05 प्रकरण पंजीबद्ध किये गयेद्य महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया ।
वहीं एक अन्य कार्यवाही में वृत्त प्रभारी विजयराघवगढ़ केशव उइके के नेतृत्व में द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत सूचना के आधार पर वृत्त विजयराघवगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम मझगवां,खजुरा,गुड़ेहा में सघन गस्त व दविश दी गई।दविश के दौरान 35 पाव प्लेन मदिरा एवं 38 पाव मसाला मदिरा कुल 72 पाव देशी मदिरा बरामद कर जप्त किया , जाकर म.प्र. आब.अधिनियम के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये ।
जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम द्वारा बताया गया कि समस्त वृत अंतर्गत अवैध हाथ भट्टी मदिरा बनाये जाने वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर दबिश, गश्त भ्रमण कार्यवाही लगातार हो रही है जिस से अवैध मदिरा पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके ।
उक्त कार्यवाहियों में वृत्त क्रमांक 02 की कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मानसराम उइके,वृत्त प्रभारी अतुल कुटार ,आबकारी उपनिरीक्षक आंचल प्रजापति ,आबकारी आरक्षक ,राजेश गौंटिया , और राम सिंह का योगदान रहा एवं वृत्त विजयराघवगढ़ की कार्यवाही में वृत्त प्रभारी केशव उइके आबकारी आरक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे।


































































































































































