सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस द्वारा सिहोरा में पुतला दहन,

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का मोहतरा टोल प्लाजा में सफलतापूर्वक समापन

37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का मोहतरा टोल प्लाजा में सफलतापूर्वक समापन

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। नेशनल हाईवे इंफ्रा ट्रस्ट (एनएचआईटी) द्वारा 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 (01 जनवरी से 31 जनवरी 2026) के अंतर्गत पिछले एक माह से सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस एक माह तक चले अभियान का समापन समारोह मोहतरा टोल प्लाजा में गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आयोजित हुआ समापन कार्यक्रम
समापन कार्यक्रम में थाना गोसलपुर से एसआई अर्चना जी, परियोजना अधिकारीगण, टोल प्लाजा एवं कॉरिडोर स्टाफ की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर दो-पहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए, जिससे सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सुरक्षा प्रश्नोत्तरी (सेफ्टी क्विज) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेताओं, सुरक्षा नियमों का बेहतर ढंग से पालन करने वाले मेंटेनेंस श्रमिकों तथा इंसिडेंट प्रबंधन टीम के चयनित कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर क्रांति कुमार, टोल मैनेजर पृथ्वी राठी एवं कृष्ण, कॉरिडोर मैनेजर कमल सिंह, सेफ्टी मैनेजर लोकेंद्र शर्मा सहित समस्त टोल प्लाजा स्टाफ एवं कॉरिडोर स्टाफ की सक्रिय सहभागिता एवं सराहनीय योगदान रहा।

पूरे माह में आयोजित प्रमुख सड़क सुरक्षा गतिविधियाँ
पिछले एक माह के दौरान सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परियोजना क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की जानकारी देना, ड्राइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित करना। डिजिटल सड़क सुरक्षा रथ के माध्यम से गांव-गांव एवं शहरों के प्रमुख चौक-चौराहों पर जाकर आमजन को यातायात नियमों एवं सुरक्षित सड़क व्यवहार के प्रति जागरूक करना। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को सरल एवं प्रभावी तरीके से सड़क सुरक्षा संदेश देना।
बाइक रैली के आयोजन द्वारा सड़क सुरक्षा को जन-आंदोलन का स्वरूप देना। वाहन चालकों के लिए रक्तदान शिविर, सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन।
चालकों को मेडिकल फर्स्ट-एड किट का वितरण। विभिन्न ढाबों, पेट्रोल पंपों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जाकर चालकों एवं स्थानीय नागरिकों को अनधिकृत पार्किंग, ओवर-स्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने के दुष्परिणाम, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के प्रति जागरूक करना। टोल प्लाजा एवं कॉरिडोर स्तर पर सेफ्टी क्विज, टूल बॉक्स टॉक, वर्क-ज़ोन सेफ्टी एवं इंसिडेंट रिस्पॉन्स जागरूकता कार्यक्रम।
इन सभी गतिविधियों के माध्यम से सड़क उपयोगकर्ताओं, चालकों, कर्मचारियों, श्रमिकों एवं विद्यार्थियों के बीच सुरक्षित सड़क व्यवहार, अनुशासन एवं जीवन रक्षा के महत्व का सशक्त संदेश दिया गया।
मार्गदर्शन एवं नेतृत्व  इस संपूर्ण अभियान की योजना एवं प्रभावी क्रियान्वयन में एसएचआईटी के परियोजना निदेशक अमृत लाल साहू का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उनके दूरदर्शी दिशा-निर्देशन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध दृष्टिकोण से यह अभियान सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं जनोपयोगी सिद्ध हुआ, जिससे परियोजना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को एक सतत और जिम्मेदार पहल के रूप में मजबूती मिली।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग