सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सिहोरा में हिन्दू सम्मेलन आज हिन्दू संस्कृति, एकता और सनातन मूल्यों पर होगा विचार मंथन

सिहोरा में हिन्दू सम्मेलन आज हिन्दू संस्कृति, एकता और सनातन मूल्यों पर होगा विचार मंथन

द न्यूज 9ं जबलपुर। सिहोरा। सनातन धर्म की गरिमा, हिन्दू संस्कृति और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को सिहोरा में भव्य हिन्दू सम्मेलनदृहरदोल बस्ती का आयोजन किया जा रहा है। हिंदू सम्मेलन में पहुंचने के लिए घर-घर आमंत्रण के साथ हल्दी और चावल दिया जा रहा है साथ ही लोगों से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की जा रही है। सम्मेलन का आयोजन समस्त हिन्दू समाज समिति के तत्वावधान में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन हिन्दू धर्म की गौरवशाली विरासत, सामाजिक समरसता और भविष्य की दिशा पर विचारदृविमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच होगा। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2 बजे से नगर के जैन मंदिर, झंडा बाजार, सिहोरा में किया जाएगा। सम्मेलन में सनातन संस्कृति, हिन्दू एकता, समाज में समानता और आपसी भाईचारे के संदेश को प्रमुखता से रखा जाएगा। आयोजकों ने कहा कि “हिन्दवः सोदराः सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेत” के भाव के साथ यह आयोजन सभी हिन्दू समाज को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है। समिति ने नगर एवं आसपास के सभी हिन्दू बंधुओं और भगिनियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित सम्मेलन में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। आयोजकों का मानना है कि समाज की एकजुट उपस्थिति न केवल कार्यक्रम को सफल बनाएगी, बल्कि हिन्दू एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी सशक्त करेगी।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।