सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस द्वारा सिहोरा में पुतला दहन,

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » हिरण नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सूर्य देव को किया प्रणाम

हिरण नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सूर्य देव को किया प्रणाम

हिरण नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सूर्य देव को किया प्रणाम

मकर संक्रांति पर सतधारा घाट व गंजताल के दो दिवसीय मेले में उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़
द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा। सूर्य के उत्तरायण होने के साथ मकर संक्रांति का पावन पर्व क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सतधारा स्थित हिरण नदी के तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित हिरण नदी के पवित्र जल में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई तथा भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देकर प्रणाम किया। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने तिल के लड्डू खाए और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
मकर संक्रांति के मौके पर सतधारा घाट पर विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा, जिससे घाट क्षेत्र में रौनक बनी रही। इसी के साथ मझौली तहसील की ग्राम पंचायत गांधीगंज (गंजताल) में आयोजित दो दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ भी संक्रांति के दिन हुआ।

जनपद अध्यक्ष रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री ने सरपंच  मोहन मिश्रा द्वारा सतधारा घाट स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर मेले का शुभारंभ किया। मेले के पहले ही दिन गंजताल सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
सरपंच परमानंद प्रजापति ने बताया कि मेले में मनिहारी, खिलौने, घरेलू सामान की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। पारंपरिक जलेबी व मिठाइयों का लोगों ने आनंद लिया, वहीं बच्चों ने छोटे-बड़े झूलों का जमकर लुत्फ उठाया। गुरुवार को भी मेले में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें