द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। नगर पालिका सिहोरा में इन दिनों दुकान किराया के नाम पर चल रही धांधली और लीपापोती के साथ खुली लूट के खेल का मामला प्रकाश में आया है जिसमें दुकान किराया के नाम पर वसूली और रसीद की मांग करने पर बिना सूचना और जानकारी के दुकानदार की दुकान को शाम को सील करके सुबह सील भी निकालकल फंेक दी गई।
क्या है। मामला
पूरा मामला पुराना बस स्टैण्ड का है। जिसकी लिखित शिकायत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा को की गई शिकायत में बताया गया कि आतिश खरे की पुराना बस स्टैण्ड में लकी टायर के नाम से पुराना बस स्टैण्ड में दुकान है। जो नगर पालिका का किरायादार है। श्री खरे की दुकान पर किराया के पैसे लेने नगर पालिका में कार्यरत सहायक राजस्व निरीक्षक रवि बर्मन आता था और नगर पालिका की दुकान किराया के नाम पर अगल अगल किस्तों में लगभग 170000 (एक लाख सत्तर हजार) रू ले गया और आज दिनांक तक एक भी किराया जमा करने की रसीद नहीं दी और रसीद मांगने पर टालमटोल और बहानाबाजी करता रहा और दिनांक 3 जनवरी को आतिश खरे किसी गमी कार्यक्रम में गए थे तो दुकान बंद थी और बंद दुकान पर बिना सूचना जानकारी के रवि बर्मन द्वारा शाम 9 से 7 बजे के बीच उनकी बंद दुकान को सील कर दिया गया और सुबह सील निकालकर फेंक भी दी गई ।
निजी खाते में लग गया नगर पालिका दुकान किराया का चैक
लिखित शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि आतिश खरे द्वारा दुकान किराया का चैक दिया रवि बर्मन को दिया था रवि बर्मन द्वारा कहा गया की खाली चैक दे दिजीए जिसे भरकर नगर पालिका में जमा कर दिया जाएगा परंतु रवि बर्मन द्वारा नगर पालिका के चैक को किसी अन्य खाता में लगाकर राशि निकाल ली गई और रसीद नहीं दी गई ।

दुकानदारों की रवि बर्मन ने 50 और 100 रू की बना रखी है। वसूली डायरी
सिहोरा के पुराना बस स्टैण्ड में अनेक दुकानदारों ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारी रवि बर्मन द्वारा डायरी बनवाई गई है। और रोजाना कभी 50 तो कभी 100 रूपये लेकर बकायदा डायरी में चढ़ाकर हस्ताक्षर किया जाता है। परंतु रसीद मांगने पर बहानाबाजी और टालमटोली का खेल करता है। और अनेक दुकानदारों ने नाम ना छपने की शर्त पर बताया कि रवि बर्मन द्वारा किराया वसूली के नाम पर अनेक दुकानदारों से रात्रि में दुकान में आकर पैसे की मांग की जाती है। और पैसे ना देने पर दुकान सील करा देने की धमकीर भी दी जाती है। जिसके डर से अनेक दुकादार पैसे दे देते है। परंतु रसीद मांगने पर और पैसे देने की मांग की जाती है। परंतु रसीदें नहीं दी जाती ।
इनका कहना है।
उक्त मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच कराकर इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उनपर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
जय श्री चौहान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सिहोरा।











