सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » स्टेडियम के विस्तार का मार्ग प्रशस्त, हटाया जाएगा अतिक्रमण अतिक्रमण के कारण खेल प्रतिभाओं को नहीं मिल रहा था लाभ, अतिक्रमणकारियों को शिफ्ट करने व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

स्टेडियम के विस्तार का मार्ग प्रशस्त, हटाया जाएगा अतिक्रमण अतिक्रमण के कारण खेल प्रतिभाओं को नहीं मिल रहा था लाभ, अतिक्रमणकारियों को शिफ्ट करने व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

स्टेडियम के विस्तार का मार्ग प्रशस्त, हटाया जाएगा अतिक्रमण अतिक्रमण के कारण खेल प्रतिभाओं को नहीं मिल रहा था लाभ, अतिक्रमणकारियों को शिफ्ट करने व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा। लंबे समय से क्रीड़ा प्रेमियों की मांग पर अरुणाभ घोष मेमोरियल स्टेडियम के विस्तार का मार्ग अब क्षेत्रीय विधायक संतोष बड़कड़े की पहल से प्रशस्त होता दिखाई दे रहा है। विधायक ने स्टेडियम क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण कर निवासरत परिवारों से संवाद स्थापित किया और प्रशासन को उनकी संभावित दिक्कतों के निराकरण के निर्देश दिए। शीघ्र ही अतिक्रमणकारियों को सर्वसुविधायुक्त और स्वच्छ वातावरण में स्थानांतरित कर स्टेडियम के विस्तार कार्य को प्रारंभ किया जाएगा।

कई वर्षों से नहीं हो पा रहा टूर्नामेंट
अरुणाभ घोष मेमोरियल स्टेडियम में पूर्व में जबलपुर सहित आसपास के जिलों की टीमों की भागीदारी से भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए जाते थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मैदान के पीछे की अवैध बसाहट के कारण टूर्नामेंट बंद हो गए हैं। इस वजह से खिलाड़ियों में गहरी निराशा है। साथ ही शैक्षणिक संस्थाओं की वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं और तहसील स्तरीय आयोजन भी प्रभावित हो रहे हैं।

सरकार की मंशा और जमीनी हकीकत में अंतर
एक ओर सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की बात करती है, वहीं सिहोरा का एकमात्र प्रमुख खेल मैदान वर्षों से अतिक्रमण की जद में है। अरुणाभ घोष स्टेडियम के विस्तार के लिए नगर पालिका ने संपूर्ण प्रारूप तैयार किया था। पीछे की बसी बसाहट को अन्यत्र विस्थापित करने हेतु पट्टे भी जारी किए जा चुके थे, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति की कमी और अतिक्रमणकारियों के असहयोग के कारण कार्य अटका रहा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलीप दुबे, अनूपम सराफ, शिशिर पांडे, अंकित तिवारी, नीरज पांडे, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें