द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। विगत कुछ दिनों से आगे चौकिंग चल रही है आप अपने जेवर उतार कर रख लो अथवा आगे लूट/चोरी की घटना हो गयी है आप अपने जेवर उतार कर रख लो कहते हुये महिलाओ एवं वृद्धों को भय दिखाकर जेवर उतरवाकर कागज की पुडिया में बांधकर रखवाते समय ठगी कर जेवर लेकर फरार होने वाला गिरोह सक्रीय है।
उक्त गिरोह द्वारा विगत 15 दिनों में 3-4 इसी प्रकार की घटनायें की गयी है। आरोपियों की तलाश पतासाजी हेतु हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि आगे चौकिंग हो रही है कहते हुये पहने हुये सोने के जेवर उतरवाकर, अथवा आगे घटनाये हो रही है /जमाना खराब है जेवर उतार कर कागज की पुडिया में बांधकर रख लो कहते हुये ठगी करने वालों से सावधान रहें ।
इस तरह कोई व्यक्ति यदि जेवर उतारकर रख लेने को कहता है तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने एवं कन्ट्रोलरूम के दूरभाष 0761-2676100, 2676102 एवं डायल 112 पर तुरंत दें ताकि उनकी तस्दीक की जा सके। और ठगी करने वालो को पकड़ा जा सके
सावधान रहे सतर्क रहे #jabalpurpolice


















































































