द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तक्षशिला हायर सैकेण्डरी स्कूल खितौला बाजार में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसकी थीम हमारी संस्कृति हमारी विरासत रही। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा देश की संस्कृति को नृत्य और नाटक के रूप में पेश किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अशोक उपाध्याय बी.ई.ओ. सिहोरा विशिष्ट अतिथि श्री दिलीप नायक उप. जेल अधीक्षक सिहोरा, आदित्य भाई पटेल, प्रदीप पांड्या, डॉ. के. एल. जैन, आदि उपस्थित थे
विद्यालय प्राचार्या द्वारा अपने भाषण में विद्यालय की उपलब्धियों को सबके सामने रखा तथा विगत वर्ष के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना, छत्तीसगढ़ी, महाराष्ट्रीयन, रावन, पंजाबी साउथ इंडिया आदि सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गये। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्रा योगेश्वर सिंह श्वेता दुबे, अनमोल सोनी, दिव्या दाहिया, पलक परौहा, प्रिया दुबे, रिषिका पटेल सिद्धांत पाण्डेय, देवेन्द्र परौहा, श्री सोनी आदि ने मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्या नीति ग्रोवर, गनेश सिंह दाहिया, सुनीता दुबे, विनीता खरे, जयनारायण पटेल अवधेश श्रीवास्तव, महेन्द्र पटेल संगीता दादिया, सरिता ऽ पटेल, दीपक पटेल, आयुष सोनी एवं समस्त विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय नायक योगेश्वर सिंह के वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ।
