द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। जबलपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय डॉ संजय मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ आर के पहारिया के मार्गदर्शन एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील लटियार की उपस्थिति में सिविल अस्पताल सिहोरा में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मलेरिया की रोकथाम के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में मलेरिया निरीक्षक अजय नारायण मिश्रा, बीपीएम श्री मति श्वेता कोस्टा, बीसीएम वीरेन्द्र कुमार मेहरा, स्थानीय एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आशा सुपरवाइजर का सराहनीय योगदान रहा।


















































































