सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » रेड ऑक्साइड चोरी का मामला: हजारों हरे-भरे पेड़ों का कातिल कौन, अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं, चर्चा का विषय बना एक नेता का नाम?

रेड ऑक्साइड चोरी का मामला: हजारों हरे-भरे पेड़ों का कातिल कौन, अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं, चर्चा का विषय बना एक नेता का नाम?

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।गत दिवस जबलपुर जिले के सिहोरा तहसील में मझगवां थाना अंतर्गत सैलवारा क्षेत्र के जौली ग्राम के घने जंगल के बीच रेड ऑक्सादठ के अवैध उत्खनन के चोरी का मामला प्रकाश में आया था। जहां खनिज चोरो नें हजारों पेड़ पौधों की अंधाधुध कटाई करके अवैध उत्खनन का खेल खेला है। बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के खनिज चोरों ने केवल पैसों के लालच में अपनी जेबों को गर्म करने के चक्कर में अंधाधंुध पेडों की कटाई कर डाली। और जब इन खनिज चोरों की सूचना प्रशासन तक पहुंची तो वन विभाग की एक टीम ने दबिश दी तो वहां से एक पोकलेन मशीन जप्त हुई लेकिन यह कार्यवाही केवल खाना पूर्ति बनकर रह गई अभी तक इतने बड़े मामले में ना तो किसी गुनहगार का नाम सामने आया और ना ही किसी की गिरफ्तारी हुई।

खनिज चोरी के मामले में नगर में चर्चा का विषय बना एक नेता का नाम
ग्राम पंचायत जौली में रेड ऑक्साइड की चोरी के मामले इस समय एक नेता का नाम जमकर सामने आ रहा है। और जमकर चर्चा का बाजार का गर्म है। कि इसी नेता के द्वारा पूर्व में अनेक ग्राम पंचायतों में जमकर अवैध उत्खनन किया गया था। और चोरी छिपे करोंड़ो का अवैध आयरन ओर तथा अन्य खनिजों को निकालकर राजस्व की होली खेली गई थी परंतु इस मामले में भी प्रशानिक अधिकारियों की चुप्पी चर्चा का विषय है। जबकि जांच कराकर इन खनिज माफियों पर कड़ी कार्यवाहियां होनी चाहिए और राजस्व की वसूली भी की जानी चाहिए।
किसके संरक्षण में चल रहा अवैध खनिजों के उत्खनन का खेल
खनिज चोरी के मामले में वन विकास निगम की टीम ने दबिश देकर पोकलेन मशीन तो जप्त कर ली परंतु 3 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कार्यवाही के नाम पर आश्वासन ही दिए जा रहे है। यह सब खेल किसके इशारों पर किसकी मिली भगत से चल रहा था अभी तब प्रशासन के हाथ खाली है। वहीं ग्राम वासियों सहित जिम्मेदार नागरिकों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि इन खनिज चोरों की तलाश कर जल्द से जल्द कठोर कार्यवाही की जाए।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें