सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » जिला की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम सिहोरा विधायक को सौपा ज्ञापन

जिला की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम सिहोरा विधायक को सौपा ज्ञापन

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सिहोरा को अतिशीघ्र जिला बनाए जाने की मांग को लेकर गत मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम सिहोरा विधायक नंदनी मरावी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में सिहोरा जिले की अंतिम अधिसूचना का  प्रकाशन करते हुए कलेक्टर और एसपी की तत्काल पदस्थापना की मांग की गई।
मुख्यमंत्री के नाम सौपे ज्ञापन में बताया गया कि 16 अगस्त को सिहोरा नगर के समस्त आम नागरिकों ने सिहोरा जिला की मांग को लेकर संपूर्ण बंद का आह्वान किया। सिहोरा के समस्त व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान पूर्ण बंद रखे, स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर सिहोरा जिला की मांग का समर्थन किया। बस ऑपरेटर, बस, ऑटो चालकों ने नगर सीमा के अंदर अपने वाहनों को प्रवेश न करा कर जिले की मांग को बल दिया। कृषि उपज मंडी सिहोरा द्वारा भी मंडी बंद रखी एवं सिहोरा जिला बनाने संबंधी आग्रह आपसे लगातार दो वर्षों से आंदोलन कर किया जा रहा है। 21 अक्टूबर 2001 को तत्कालीन सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा सिहोरा जिला बनाने की घोषणा कर दी गई थी। दिनांक 11 अगस्त 2003 को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सिहोरा जिला संबंधी राजपत्र का प्रकाशन किया गया था। 5 जून 2004 को तत्कालीन सरकार मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती द्वारा सिहोरा जिला बनाने को सार्वजनिक घोषणा की थी, परंतु आज तक जिला घोषित नहीं किया गया। ज्ञापन सौंपते समय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी पटेल, अशोक खरे, सुरेंद्र मिश्रा, बाबा कुरैशी, पूर्व पार्षद आलोक पांडे, राजेश पटेल, विजयंत साहू, पप्पू खान, केके सोनी, दिलीप जैन, डब्बू पाठक, शेख साबिर के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें