Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » मांगों को लेकर नपा कर्मचारियों ने की कलमबंद हड़ताल

मांगों को लेकर नपा कर्मचारियों ने की कलमबंद हड़ताल

द न्यूज 9 डेस्कंजबलपुर।सिहोरा । निकायों के अधिकारी-कर्मचारियों, दैनिक दैनिक वेतन भोगियों और स्थाई कर्मचारियों की न्यायोचित प्रमुख्य मागों को लेकर मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर पालिका सिहोरा के नियमित और स्थाई कर्मचारी गत मंगलवार को एक दिन की कलम बंद हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों की मांग है कि निकायों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की मांगों पर प्रमुख सचिव और आयुक्त की सहमति के बाद भी आज तक आदेश जारी नहीं किए गए। निकायों में 1 सितंबर 2016 तक के सभी सम वर्गों के दैनिक वेतन भोगियों का विनियमितीकरण किया जाए। निकायों में तृतीय चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर पूर्व से कार्यरत स्थाई कर्मियों तथा दैनिक वेतन भोगियों को नियमित किया जाए।
निकायों में देय चुंगी कर/ यात्री कर/ क्षतिपूर्ति राशि से अघोषित कटौती बंद करने तथा क्षतिपूर्ति राशि में वृद्धि की जाए। मध्य प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन को तत्काल बहाल करें सहित अनेक मागों को जिसको लेकर अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नगरपालिका के गेट पर ताला लगाकरं प्रदर्शन किया। अधिकारी एवं कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से नगरपालिका का कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज खम्परिया ने बताया कि राजस्व, योजना, लोक निर्माण सहित अन्य विभागों के नियमित और दैनिक वेतन भोगी एक दिन की कलम बंद हड़ताल पर रहे। प्रदर्शन में संघ के संतोष सूर्यवंशी, रवि कुमार बर्मन, द्वारका कोरी, विनोद पटेल, संजय पाठक, मंजू ठाकुर, मुकेश बिल्हा, सुजीत पटेल, संतोष तिवारी, गगन पटेल, ज्योति शुक्ला, पूना बाई, विश्वकर्मा, दामोदर बर्मन, संकलित पाठक, देवी सिंह साहू, सुखचौन दहिया, चमन श्रीवास, पवन श्रीवास्तव, यशिका गर्ग, अमर सिंह चौहान, राहुल ठाकुर, संदीप श्रीवास्तव, शिवम बंशकार, शिवम तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, गोपाल भार्गव, राजेश दहिया उपस्थित रहे।

 

 

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

अन्नदाता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी, किसान नेताओं ने प्रशासन से दो टूक धान खरीदी पंजीयन, कृषि आदान की गुणवत्ता और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में उठे किसानों के मुद्दे

ख़ास ख़बरें

अन्नदाता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी, किसान नेताओं ने प्रशासन से दो टूक धान खरीदी पंजीयन, कृषि आदान की गुणवत्ता और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में उठे किसानों के मुद्दे