सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » अन्य खबरे » बिजली की अघोषित कटौती से किसान परेशान, कांग्रेसजनों ने घेरा विधुत वितरण केन्द्र, सौंपा ज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती से किसान परेशान, कांग्रेसजनों ने घेरा विधुत वितरण केन्द्र, सौंपा ज्ञापन

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। गत दो माह से ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू, थ्री फेस बिजली की अघोषित कटौती, अनाप-शनाप बिजली के बिल और खेतों में खराब पड़े ट्रांसफार्मर नहीं सुधारे जाने से आक्रोशित कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मझगवां (सरोली) विद्युत वितरण केंद्र का घेराव कर दिया। आक्रोशित कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। घेराव की खबर लगते ही मझगवां थाने का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता ने वितरण केंद्र के अंदर घुसने का प्रयास किया। जिससे तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में घेराव एवं प्रदर्शन में युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, मंडलम अध्यक्ष सेक्टर के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता दोपहर बिजली वितरण केंद्र मझगवां पहुंचे। कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मझगवां विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक गांव में घरेलू के साथ खेतों में होने वाली तीन थ्री फेस बिजली की अघोषित कटौती बीते दो माह से हो रही है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों की संख्या में ट्रांसफार्मर खेतों में खराब पड़े हैं कहीं लाइन टूटी है तो कहीं ट्रांसफार्मरों में आए नहीं। वहीं जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे। खेतों में पानी नहीं होने के कारण किसान का रोपा नहीं लग पा रहा। जिसको लेकर कार्यपालन यंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया

ज्ञापन के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी, पटेल , जिला पंचायत सदस्य एकता ठाकुर, मंडलम अध्यक्ष नीरज पाठक, राजा पटेल, जमुना मरावी, जीतू श्रीवास्तव, चंद्रभान उरमलिया, कौशल पटेल, सुशील पांडे, गोलू पांडे, हिमांशु पांडे, बबुआ पटेल, नवीन शुक्ला, विजय नीखरा, रिंकू शर्मा, संतोष पटेल, रजनीश विश्वकर्मा मोहित साहू आकाश विश्वकर्मा रजनीश पांडे सहित कांगेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें