Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » भोपाल में करेंगे व्यापक आंदोलन, प्रदेश स्तर पर जुटेंगे हजारों अतिथि शिक्षक,अतिथि शिक्षक संघ की बैठक में हुआ निर्णय

भोपाल में करेंगे व्यापक आंदोलन, प्रदेश स्तर पर जुटेंगे हजारों अतिथि शिक्षक,अतिथि शिक्षक संघ की बैठक में हुआ निर्णय

द न्यूज 9 डेस्क। जबलपुर।सिहोरा। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के द्वारा विधानसभा में अतिथि शिक्षकों के लिए अब तक कोई नीति नहीं बनाई गई बयान के बाद अतिथि शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है 15 वर्षों से शासकीय विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षक अपना भविष्य सुरक्षित करने की गुहार करते रहे किंतु सरकार ने विधानसभा में जवाब देकर अतिथि शिक्षकों के परिवारों पर गहरा आघात किया है।
इसके विरोध में पूरे प्रदेश के अतिथि शिक्षक अलग-अलग ब्लाकों में बैठक कर रहे हैं । इसी के अंतर्गत जबलपुर जिला अध्यक्ष हेमंत तिवारी के निर्देशानुसार बाबा ताल मंदिर सिहोरा में बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें भोपाल आंदोलन की रूपरेखा तय की गई आंदोलन की रूपरेखा में स्थानीय आम आदमी पार्टी का मिला सहयोग आम आदमी पार्टी के सिहोरा पनागर विधानसभा प्रभारी संजय पाठक एवं जितेंद्र श्रीवास यूथ विंग विधानसभा अध्यक्ष सिहोरा ने आंदोलन में सहयोग देने की बात कही जिससे अतिथि शिक्षक संघ ने हर्ष के साथ आम आदमी पार्टी का स्वागत किया ।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]