सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राम कुम्ही सतधारा में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » 12 को शादी हुई, 16 को लापता, 24 को मिला कंकाल, हाथों की मेहंदी छूटने से पहले उजड़ गया मांग का सिंदूर

12 को शादी हुई, 16 को लापता, 24 को मिला कंकाल, हाथों की मेहंदी छूटने से पहले उजड़ गया मांग का सिंदूर

द न्यूज 9 डेस्क जबलपुर । सिहोरा के गुरजी गांव से 16 मई को लापता युवक का कंकालनुमा शव सोमवार को खितौला स्थित हरगढ़ के जंगल में मिला। घटनास्थल पर करीब 50 मीटर तक कंकाल के अवशेष फैले मिले। युवक का विवाह 12 मई को हुआ था जिसकी वजह से घटना को लेकर तरह-तरह की आशंका जताई जा रही है। उसकी अकाल मौत से हाथों की मेहंदी छूटने से पहले नवविवाहिता की मांग का सिंदूर उजड़ गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि कृषि केंद्र गेट नंबर-2 के सामने हरगढ के जंगल में नरकंकाल मिलने की सूचना पुलिस को दी गई थी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक नर कंकाल बरामद किया जिसके अवशेष काफी दूर तक फैले थे। मौके पर ही चप्पल एवं कपड़ो में जूट की रस्सी लिपटी हुई मिली। घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर एक पेड़ के नीचे मोटरसाइकिल एमपी एमएल 0796 खड़ी मिली। जिसकी चाबी जान गंवाने वाले के कपड़ों में मिली। वाहन नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त गुरजी सिहोरा निवासी सोनू पटेल 25 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने घटना की जांच के निर्देश दिए। परिजनों व दोस्तों से हुई पूछताछ में पता चला कि सोनू की शादी 12 मई का हुई थी। 16 मई को सुबह वह मोबाइल सुधरवाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था। जो अगले दिन तक घर नहीं लौटा। जिसके बाद पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।घटनास्थल पर शराब की बोतल पाई गई। वहीं इस बात की संभावना जताई गई कि सोनू के शव को जानवरों ने नोंच खाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें