सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » अन्य खबरे » एमपी बोर्ड की परीक्षाओं पर आज होगा निर्णय, परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन

एमपी बोर्ड की परीक्षाओं पर आज होगा निर्णय, परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन

द न्यूज 9 डेस्क भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना का संकट तेजी से बढ़ रहा है तो वहीं दूसरे संक्रमण काल के बीच बोर्ड परीक्षाओं पर ग्रहण लग गया है इस बीच ही आज सोमवार को जून माह में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर फैसला लिया जाएगा कि, परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन।

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज बुलाई बैठक

प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज सोमवार दोपहर बाद अधिकारियों की बैठक बुलाई है। जिसके तहत कहा है कि, प्रदेश में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में परीक्षाएं करवाकर बच्चों की जान खतरे में नहीं डाल सकते। वही मंत्री परमार पहले ही स्पष्ट कर चुके है कि जनरल प्रमोशन किसी भी हाल में नहीं देंगे। अब बस यह परीक्षाएं किस पद्धति से होंगी, अभी तक यह तय नहीं हो पाया है। जिसे लेकर ही आज चर्चा के बाद फैसला लिया जा सकता है।

प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं जून में कराने के आदेश हुए जारी

सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा को रद्द कर आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर मूल्यांकन करने के आदेश जारी किए हैं। वही पहले के परीक्षा कार्यक्रम में 30 अप्रैल से 10वीं और 1 मई से 12वीं की परीक्षा आयोजित होना थी, जिन्हें जून तक स्थगित कर दिया गया था। अब जून में परीक्षाएं किस पद्धति से होगी उसको लेकर ही विचार किया जा रहा है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें